PCS में शॉर्टनोट्स की भूमिका
लंबी पोस्ट पढ़ने से पहले ही लिख दूं सबसे गलत विचार होता है जब आप पीसीएस की तैयारी शॉर्ट नोट से करने जाते हैं।
बनना आपको डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी है और चाहते हैं कि किसी कोचिंग के 50 पेज के शॉर्ट नोट्स पढ़ कर एग्जाम निकाल लो।
🛑अब डिटेल में समझिए–
पिछले 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रश्न पूछने के तरीके में जिस तरीके से परिवर्तन किया है वह किसी से छुपा नहीं है अब थोड़े डीप प्रश्न आ रहे हैं और विकल्पों में भी आपको फसाया जा रहा है इसलिए आपको विषय की समझ तो होनी ही चाहिए।
✅करना क्या है– अगर आपके पास साल भर का समय है अर्थात प्रीलिम्स में साल भर शेष है तो शुरुआत के 3 _4महीने आप बुक रीडिंग को दे सकते हैं, लेकिन अब 2026 पीसीएस एग्जाम को सिर्फ 6 महीने शेष है तो अब आप बुक रीडिंग पर बहुत फोकस नहीं हो सकते क्योंकि बहुत टाइम जाएगा।
✅ इस स्थिति में आपको सलाह दी जाती है कि भले आप हमारा paid बैच ज्वाइन करे या ना करे लेकिन आप एक बार पीसीएस मंत्राके नोट्स जरूर देखें क्योंकि यह नोट सिर्फ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं और ना बहुत छोटे हैं और ना ही बहुत बड़े, हमारे जैसे ही कुछ अन्य संस्थान भी है जिनके नोट्स अच्छे हैं उनके नोट्स भी देख सकते हैं, लेकिन किसी भी शॉर्ट नोट्स के चक्कर में बिल्कुल ना पड़े, ध्यान रहे आपको "पेंडुलम" नहीं बनना है पेंडुलम सारे दिन हिलता है लेकिन कहीं पहुंचता नहीं है।
Uppcs प्रीलिम्स में समय 6 महीने शेष है सोच समझकर निर्णय लें, टाइम ऐसी जगह देना है जहां से आउटपुट निकले।